मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: जेल वार्ड से दीवाली रात दो खतरनाक कैदी फरार

C

CG Khabar

21 अक्टू. 2025, 02:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

अंबिकापुर मेडिकल कालेज
अंबिकापुर मेडिकल कालेज

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सुरक्षा के ढेर सारे दावों के बीच एक और चूक ने सबको चौंका दिया. अंबिकापुर सेंट्रल जेल के मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित जेल वार्ड से दीपावली की रात करीब तीन बजे दो विचाराधीन कैदी चुपचाप फरार हो गए. यह मामला इतना संवेदनशील है कि स्थानीय पुलिस और जेल महकमे में खलबली मच गई है. 


मंगलवार सुबह जब जेल अधिकारियों को इसकी भनक लगी, तो तुरंत सरगुजा पुलिस को सूचना दी गई और दोनों की धर दबोचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई.

विज्ञापन


जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों कैदियों की तलाश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. फरार कैदियों में रितेश सारथी (अंधला गांव, लखनपुर) POSCO एक्ट के तहत गिरफ्तार था, जबकि पवन पाटिल (जमड़ी गांव, भैयाथान, सूरजपुर) NDPS Act का आरोपी है. 


पवन को पहले सूरजपुर जेल से यहां ट्रांसफर किया गया था. दोनों ही तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती थे, जहां तैनात गार्डों को धोखा देकर वे रात के अंधेरे में गायब हो गए.


यह फरार की घटना जेल प्रणाली की कमजोरियों को आईने की तरह दिखा रही है. महज 15 दिनों के अंदर यह दूसरा ऐसा हादसा है. इससे पहले 4 अक्टूबर को बिलासपुर जेल से हत्या के सजायाफ्ता मुकेश कांत (मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार गांव) भाग निकला था. 


वह तो दो दिनों बाद ही सरेंडर कर दिया, लेकिन इस बार पुलिस किसी लापरवाही के मोड में बिल्कुल नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

3 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

4 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

10 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

11 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

11 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP