सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन कार्य के चलते 14 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

C

CG Khabar

25 जन. 2026, 10:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना के तहत तुमसर रोड यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस निर्माण कार्य की वजह से 31 जनवरी 2026 तक कुल 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 4 ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है और 2 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.


रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची में तुमसर रोड-तिरोड़ी पैसेंजर (58817) 24 से 31 जनवरी तक, तिरोड़ी-तुमसर रोड पैसेंजर (58818) 24 से 31 जनवरी तक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोड़ी पैसेंजर (58815) 24 से 31 जनवरी तक, और तिरोड़ी-तुमसर रोड पैसेंजर (58816) 24 से 31 जनवरी तक शामिल हैं. इसके अलावा बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोड़ी मेमू (68715) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू (68714) भी 24 से 31 जनवरी तक रद्द रहेंगी. वहीं दुर्ग-गोंदिया मेमू (68741), गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू (68743), नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू (68744), गोंदिया-दुर्ग मेमू (68742), डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू (68711), गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू (68713), नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू (68716) और गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू (68712) को 28 से 31 जनवरी तक रद्द किया गया है.

विज्ञापन


कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी रद्द किया गया है. 31 जनवरी तक तुमसर रोड-तिरोड़ी डेमू (78811), तिरोड़ी-तुमसर रोड डेमू (78812) और बालाघाट-तिरोड़ी डेमू (78814) केवल गोबारवाही स्टेशन तक ही चलेंगी और गोबारवाही से तुमसर रोड के बीच रद्द रहेंगी. तिरोड़ी-बालाघाट मेमू (78813) भी गोबारवाही और तुमसर रोड के बीच नहीं चलेगी. 


इसके अतिरिक्त, 29 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) को इतवारी और तुमसर रोड के बीच 30 मिनट तथा 31 जनवरी को अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस (12833) को इतवारी और गोंदिया के बीच 40 मिनट नियंत्रित (रीशेड्यूल) कर चलाया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

9 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

15 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

17 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP