बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

वरिष्ठ RSS नेता रूपनारायण सिन्हा का निधन

C

CG Khabar

27 मई 2026, 02:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

रूप नारायण सिन्हा
रूप नारायण सिन्हा

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को बिलासपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे. भाजपा के बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सिन्हा शहर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए थे.


दीपक सिंह के मुताबिक, सोमवार को रूपनारायण सिन्हा ने 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के तहत आयोजित सभी छह सत्रों में भाग लिया था. मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने योग शिविर का संचालन भी किया और वे पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे. 

विज्ञापन


दोपहर करीब 1 बजे जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सत्र को संबोधित कर रहे थे, तब सिन्हा ने सीने में दर्द की शिकायत की और अपने कमरे में चले गए. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच की और उन्हें छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) ले जाया गया, जहाँ दोपहर लगभग 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


सिन्हा के पार्थिव शरीर को रायपुर स्थित उनके आधिकारिक निवास पर ले जाया गया है. उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है. 


मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिन्हा का निधन भाजपा और राज्य दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. संगठन को मजबूत करने, जनसेवा और योग व भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा. 


इसके साथ ही भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

4 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP