मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

सेक्स CD कांड: भूपेश बघेल सेशंस कोर्ट के फैसले को HC में चुनौती देंगे

C

CG Khabar

27 जन. 2026, 02:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2017 के बहुचर्चित सेक्स सीडी मामले में रायपुर सेशंस कोर्ट के ताजा फैसले के खिलाफ अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. सेशंस कोर्ट द्वारा निचली अदालत के डिस्चार्ज ऑर्डर को रद्द किए जाने के बाद, बघेल की लीगल टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.


पूर्व मुख्यमंत्री के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने पुष्टि की है कि वे जल्द ही हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. डिफेंस का तर्क है कि भूपेश बघेल को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है; उनका न तो इस सीडी के निर्माण से कोई संबंध है और न ही उन्होंने इसके वितरण में कोई भूमिका निभाई है. 

विज्ञापन


बघेल ने स्वयं इस अदालती आदेश को "राजनीतिक प्रतिशोध" करार देते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी. उन्होंने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते इस मामले को दोबारा जीवित किया गया है.


दरअसल, रायपुर सेशंस कोर्ट ने सीबीआई (CBI) की समीक्षा याचिका को स्वीकार करते हुए 4 मार्च 2025 को आए उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें बघेल को सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया गया था. 


कोर्ट के नए निर्देश के अनुसार, बघेल को अब 23 फरवरी 2026 से ट्रायल का सामना करना होगा. हालांकि, कांग्रेस खेमे को उम्मीद है कि हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिल सकती है. कानूनी जानकारों का कहना है कि अब सारा दारोमदार हाई कोर्ट के रुख पर है, जो यह तय करेगा कि ट्रायल की कार्यवाही आगे बढ़ेगी या इस पर फिलहाल रोक लगेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

4 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP