मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: रिश्वतखोर चिकित्सा अधिकारी निलंबित

C

CG Khabar

30 अक्टू. 2025, 03:45 PM 1 मिनट में पढ़ें 10

निलंबित डॉक्टर
निलंबित डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सक्ती में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को रिशवतखोरी में पकड़े जाने पर निलंबित कर दिया गया है. डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल, पद प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.


एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. पटेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था. 

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रहे. इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है.


राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए डॉ. पटेल को 17 अक्टूबर 2025 से प्रभावशील निलंबित किया है. 


निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग बिलासपुर को निर्धारित किया गया है. इस अवधि में वे मूलभूत नियम के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

13 मिनट पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

28 मिनट पहले

दीपांशी नेताम-भिलाई
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में स्वर्णिम सफलता के बाद भिलाई की दीपांशी नेताम की नज़रें अब ओलंपिक पर

42 मिनट पहले

सुजीत सिंह- रेलवे ट्रैक पर फटाका फोड़ने पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दीवाली पर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ने वाला यात्री पेंड्रा रोड स्टेशन से गिरफ्तार

57 मिनट पहले

क्रिकेट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

रायपुर में रणजी ट्रॉफी मैच रद्द: NGT के बैन के बाद BCCI ने बदले दो मुकाबले

9 घंटे पहले

रायपुर का टिकेश्वर साहू फर्जी केस में रूस में बंदी
छत्तीसगढ़

रायपुर के टिकेश्वर साहू रूस में झूठे केस में गिरफ्तार, सेना में भर्ती का बनाया जा रहा दबाव

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP