जनकपुर मंदिर में भालू के दर्शन से हड़कंप
छत्तीसगढ़ में स्लॉथ भालू के दर्शन से हड़कंप
अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जनकपुर कैलाश मंदिर के पास एक भालू के घूमने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू कुछ समय तक मंदिर परिसर में घूमता रहा, जिससे बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
कई लोग अपने मोबाइल फोन से भालू की तस्वीरें और वीडियो लेते नजर आए.
वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखा गया.
अधिकारियों ने भालू और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए. जंगलों की कटाई के कारणअक्सर भोजन की तलाश में मानव बस्तियों में चले आते हैं.