सुकमा: 40 kg वजनी IED बम बरामद
सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिलें में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाये गये IED को बरामद किया है.
सुकमा जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में फुलबगड़ी-बड़ेशट्टी मार्ग किनारे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से माओवादियों द्वारा प्लांट किया गया लगभग 40 kg वजनी IED बम को सुरक्षाबलों द्वारा बरामद किया है.
IED को बरामद कर मौके पर सुरक्षित तरीके से डिस्पोजल किया गया है.
जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पहले से ही नक्सलियों ने यहां 40 किलो वजनी IED बम को लगा कर रखा था.
इस बम से किसी प्रकार की जन और सम्पत्ति की क्षति नहीं हुई है.
घटना स्थल के आस पास सुरक्षाबलो द्वारा सघन सर्चिंग जारी है.
IED बम के रिकवरी और डिस्पोजल में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 159BN की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. (फोटो-प्रतीकात्मक)