शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सुकमा में महिला समेत 5 नक्सली गिरफ्तार

C

CG Khabar

03 सित. 2025, 05:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

नक्सली गिरफ्तार
नक्सली गिरफ्तार

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है. चिंतलनार थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के दौरान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है. इनमें से एक नक्सली पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.


गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान ग्राम बुर्कलंका के तीन युवकों और अन्य के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे. ये लंबे समय से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे. पूछताछ में नक्सलियों ने खुलासा किया कि वे सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे थे और इसके लिए विस्फोटक सामग्री का उपयोग करने की तैयारी में थे.

विज्ञापन


इस कार्रवाई में पुलिस ने नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की, जिसमें टिफिन बम, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पेंसिल सेल, बैटरियां और रेडियो जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं. जब्त सामग्री का वजन लगभग 2 से 3 किलोग्राम बताया गया है. नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे मौके का फायदा उठाकर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.


पुलिस और सीआरपीएफ की कई टुकड़ियों ने इस संयुक्त ऑपरेशन में हिस्सा लिया. गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. अधिकारियों ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

5 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

6 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

7 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

7 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

7 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP