सूरजपुर: भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
सूरजपुर: भालू के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल
अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तमोर पिंगला के ग्राम रमकोला में एक भालू ने 40 वर्षीय रामफल पर हमला कर दिया.
जंगल में कार्य के दौरान भालू और उसके शावकों से सामना होने पर रामफल गंभीर रूप से घायल हो गये.
ग्रामीणों ने उन्हें उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
वर्तमान में उन्हें रायपुर में इलाज के लिए भेजा गया है.
तमोर पिंगला अभ्यारण्य, जो 608.52 वर्ग किलोमीटर में फैला है, भालू, तेंदुआ, और अन्य वन्य जीवों का निवास स्थान है.
इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है, क्योंकि उनकी आजीविका जंगल पर निर्भर है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है.