गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतें हुईं बाल विवाह मुक्त

C

CG Khabar

18 सित. 2025, 03:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

बाल विवाह मुक्त
बाल विवाह मुक्त

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है. जिले की 75 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किया गया है. 


यह निर्णय इस आधार पर लिया गया है कि विगत दो वर्षों में इन पंचायतों में बाल विवाह का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है.

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजपुर जिले की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है. बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन हेतु सामुदायिक जागरूकता और विभागीय समर्पण का यह उत्कृष्ट उदाहरण है. 


इस अवसर पर जिला प्रशासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना की.


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 10 मार्च 2024 से “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान संचालित किया जा रहा है. इस अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया जा रहा है. 


राज्य सरकार ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है. लगातार जनजागरूकता, निगरानी और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से प्रदेश में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.


सूरजपुर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को “बाल विवाह मुक्त” घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है. 


जिन जिलों में पिछले दो वर्षों में कोई बाल विवाह दर्ज नहीं हुआ है, वहां भी शीघ्र ही संबंधित पंचायतों और नगरीय निकायों को “बाल विवाह मुक्त” प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP