मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर जेल में बघेल परिवार के तीन पीढ़ियों का अनोखा संयोग

C

CG Khabar

21 अग. 2025, 03:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

चैतन्य बघेल-भूपेश बघेल
चैतन्य बघेल-भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: रायपुर सेंट्रल जेल की एक बैरक छत्तीसगढ़ के बघेल परिवार की तीन पीढ़ियों के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके पिता स्वर्गीय नंद कुमार बघेल और अब उनके बेटे चैतन्य बघेल, तीनों ने इसी बैरक में समय बिताया है. यह अनोखा संयोग छत्तीसगढ़ की सियासत में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.


गौरतलब है कि साल 2021 में, भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित टिप्पणी के कारण गिरफ्तार किया गया था. उस समय भूपेश बघेल की सरकार सत्ता में थी, और उन्होंने कहा था, "कानून अपना काम करेगा." नंद कुमार को उसी बैरक में रखा गया था, जहां अब उनके पोते चैतन्य बंद हैं.

विज्ञापन


इसी तरह से 2017 में, तत्कालीन छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को एक कथित सेक्स सीडी कांड में गिरफ्तार किया गया था. रमन सिंह की बीजेपी सरकार के दौरान, भूपेश ने जमानत लेने से इनकार कर दिया और जेल में सत्याग्रह करने का फैसला किया. बाद में उन्हें बरी कर दिया गया, लेकिन तब वह भी उसी बैरक में रहे, जहां अब उनका बेटा चैतन्य है.


चैतन्य बघेल, जो कथित शराब घोटाले के सिलसिले में 18 जुलाई 2025 से जेल में हैं, अपने पिता और दादा की इस बैरक में बिताए समय को याद करते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

10 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

10 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

10 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP