बाघ के निशान: छत्तीसगढ़-ओडिशा में जांच तेज
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में मिले पंजों के निशान ने बाघ की मौजूदगी की अटकलों को हवा दी है.
ये निशान कोरबा से ओडिशा के सुंदरगढ़ तक, लगभग 65 किमी की दूरी तय करते हुए पाए गए हैं.
वन विभाग के अनुसार, निशान बाघ जैसे प्रतीत होते हैं, लेकिन प्रत्यक्ष दर्शन या कैमरा ट्रैप के अभाव में पुष्टि मुश्किल है.
धरमजयगढ़ कभी बाघों का निवास नहीं रहा, इसलिए वन अधिकारी अप्रत्यक्ष साक्ष्यों पर निर्भर हैं.
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के वन विभाग मिलकर जानवर की सुरक्षा के लिए उसका पता लगा रहे हैं.