शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

धर्म परिवर्तन: कल्याणकारी योजनाओं से वंचित करने की तैयारी

C

CG Khabar

12 अग. 2025, 12:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

अरुण साव
अरुण साव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार एक नए कानून के जरिए धर्म परिवर्तन करने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित करने की योजना बना रही है. यह प्रावधान अभी तक केवल अनुसूचित जाति (एससी) के लिए लागू था. 


प्रस्तावित संशोधन के तहत, जो आदिवासी धर्म परिवर्तन कर चुके हैं और एसटी आरक्षण के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उन्हें दोनों योजनाओं से वंचित किया जाएगा. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह कदम "दोहरे लाभ" को रोकने के लिए जरूरी है, जबकि विपक्ष ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री और कानून मंत्री अरुण साव ने कहा कि मौजूदा कानून को और "प्रभावी व व्यापक" बनाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों की राय ली जाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक बदलावों के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा. 


गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में राज्य में 100 से अधिक धर्म परिवर्तन के मामले दर्ज किए गए, जिनमें 44 में एफआईआर दर्ज की गई. सरकार छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968 को और सख्त करने की योजना बना रही है, जिसमें प्रलोभन और जबरन धर्म परिवर्तन की परिभाषा को विस्तार देने, जिला अधिकारियों को 60 दिन पहले सूचना देने और बिना सूचना के धर्म परिवर्तन के लिए 10 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान शामिल है.


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी से इस पुराने प्रावधान को लागू करने की मांग की है और इस मुद्दे का "राजनीतिकरण" न करने का आग्रह किया है. वहीं, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक अरविंद नेताम ने इस प्रस्ताव को "आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण" बताया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

2 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP