सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा जेल से फरार 4 में से 2 रायगढ़ में पकड़ाये

कोरबा जेल फरार बंदी में से 2 रायगढ़ में पकड़ाये

C

CG Khabar

06 अग. 2025, 08:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

कोरबा जेल
कोरबा जेल

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गये बंदियों से जेल ब्रेक की पूर्व योजना और अंदरूनी मदद को लेकर पूछताछ की जा रही है. 


अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ से फरारी की साजिश और बाकी दो फरार बंदियों के ठिकानों का सुराग मिल सकता है.

विज्ञापन


जेल ब्रेक की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल हिमांशु गुप्ता खुद शनिवार रात को कोरबा पहुंचे और रविवार सुबह जेल का निरीक्षण किया. 


इसके बाद जेल प्रहरी विक्रम प्रताप सिंह, ईश्वर कैवर्त और राजेश धृतलहरे को निलंबित कर दिया गया. 


सोमवार को सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह पर भी कार्रवाई हुई और उन्हें रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया. उनके स्थान पर बिलासपुर के वी. साहू को जिम्मेदारी दी गई है.


गौरतलब है कि 2 अगस्त को चारों सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुये 25 फीट ऊंची दीवार को फांद कर दिन दहाड़े फरार हो गये. चारों आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद थे.


चारों आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जेल भेजा गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिले भर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था.


मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय जिला जेल में बिजली बंद थी. इसी का फायदा उठाकर चारों दीवार फांद कर फरार हो गये.


बताया गया कि फरार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू को जेल परिसर के अंदर बीमार मवेशियों की देखरेख के लिए तैनात किया गया था.


इस बीच जेल प्रहरियों को झांसा देकर फरार हो गये. जब तक जेल प्रशासन कुछ समझ पाता, चारों जेल से काफी दूर निकल चुके थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

12 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

17 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

19 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

22 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP