सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फार्मा हब

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 01:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

फार्मा कंपनी
फार्मा कंपनी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को मध्य भारत के प्रमुख फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने के लिए अपनी नई औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के तहत बड़े प्रोत्साहनों की घोषणा की है. उद्योग सचिव रजत कुमार के अनुसार, राज्य का लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है, जिसके लिए दवा और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को 'थ्रस्ट सेक्टर' (प्राथमिकता क्षेत्र) की श्रेणी में रखा गया है. 


इस नीति के तहत निवेशकों को उनके अचल पूंजी निवेश का 100 प्रतिशत तक प्रोत्साहन के रूप में वापस मिल सकता है, जिसमें 12 वर्षों तक नेट जीएसटी की प्रतिपूर्ति या वैकल्पिक रूप से भारी पूंजी अनुदान का विकल्प शामिल है.

विज्ञापन


नीति के प्रावधानों के तहत, 50 से 200 करोड़ रुपये तक के निवेश वाले प्रोजेक्ट 60 करोड़ रुपये तक के अनुदान के पात्र होंगे, जबकि 500 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए यह अनुदान राशि 300 करोड़ रुपये तक रखी गई है. 


1,000 करोड़ रुपये से अधिक के मेगा निवेशों के लिए सरकार कस्टमाइज्ड पैकेज भी प्रदान करेगी. इसके अतिरिक्त, उद्योगों को 12 साल तक बिजली शुल्क से पूरी छूट, स्टाम्प ड्यूटी में माफी और नए बिजली कनेक्शन पर 50 प्रतिशत तक की राहत दी जाएगी.


इस विजन को साकार करने के लिए नवा रायपुर में 142 एकड़ में एक समर्पित 'फार्मा पार्क' विकसित किया जा रहा है, जहाँ कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ दवा निर्माण, मेडिकल डिवाइस और आयुष उत्पादों की इकाइयां शुरू की जा सकेंगी. 


राज्य में प्रतिभा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों के साथ-साथ 100 से अधिक फार्मेसी कॉलेज मौजूद हैं. वर्तमान में टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स और शाल्बी हॉस्पिटल्स जैसे बड़े समूहों ने राज्य में निवेश की प्रतिबद्धता जताई है.



यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

3 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

4 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP