शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जापान की तरह सैर सपाटा करने दंतेवाड़ा आए मुख्यमंत्री- छविंद्र कर्मा

मुख्यमंत्री के बस्तर दौरे पर छविंद्र कर्मा ने कसा तंज

H

Hupendra Sharma

02 सित. 2025, 02:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

छविंद्र कर्मा
छविंद्र कर्मा

दंतेवाड़ा | संवाददाताः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर दौरे को लेकर पीसीसी महासचिव छविंद्र कर्मा ने तंज कसते हुए कहा है कि सीएम साय जापान की तरह सैर सपाट करने दंतेवाड़ा घूमने आए थे. यहां आपदा पीड़ितों का दर्द समझने के बजाय उनसे मजाक करते हुए नजर आए. न कोई बाढ़ राहत पैकेज दिया, न प्रभावित पंचायतों का दौरा किया सिर्फ टेबलेट की गोली दी और रील बना के चले गए.


छविंद्र कर्मा ने कहा कि पूरा दंतेवाड़ा जिला आज बाढ़ आपदा से पीड़ित है. पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ऐसी भयावह स्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रभावित लोगों के साथ मजाक करते नजर आए.  

विज्ञापन


कर्मा ने मुख्यमंत्री के दंतेवाड़ा प्रवास को ढोंग करार देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री साय का जापानी बुखार अब तक उतरा नहीं है और वे अभी भी सैर सपाटे के मूड में हैं. इसलिए सिर्फ दंतेवाड़ा आए और घूम फिरकर मज़ाक मस्ती कर वापस लौट गए.


उन्होंने कहा कि सीएम का दंतेवाड़ा दौरा सिर्फ दिखावा मात्र था. अगर उन्हें बाढ़ प्रभावितों से कोई संवेदना होती तो चूड़ीटिकरा के अलावा अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करते. मुख्यमंत्री को एक बार भी उन पंचायतों में जाने का विचार नहीं आया जहां आज तक लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है.


उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व इसी सरकार ने ना जाने कितने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे और आज सीजी पीएससी की तैयारी में मदद का ढोंग कर रहे हैं. सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों की मदद कर प्रशासन और मुख्यमंत्री वाहवाही बटोरने का काम कर रहा है. जबकि बहुत से ऐसे लोग जो बाढ़ में प्रभावित हुए उन्हें न तो मुख्यमंत्री से मिलने दिया गया और न ही मुख्यमंत्री ने भी उनसे मिलने की कोई इच्छा ज़ाहिर की.


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अगर बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति इतनी ही संवेदना होती तो खास राहत पैकेज का ऐलान करते और प्रभावित हुए लोगों को तुरंत सम्मानजनक मुआवजा राशि देकर जाते. लेकिन मुख्यमंत्री जनता के साथ मजाक करते हुए जिनका घर आंशिक रूप से टूटा हो उन्हें 4000 रुपए से सिर्फ 2000 रुपए बढ़ा कर 6000 हजार रुपए बढ़ाकर चले गए. 


छविंद्र कर्मा ने कहा कि राहत सामग्री के नाम पर सिर्फ मुट्ठी भर राशन समान दिया गया है. यहां तक कि प्रभावित महिलाओं को जो साड़ी बांटी गई हैं वह भी फटी हुई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

6 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP