रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश क्रिकेट में गृहयुद्ध के हालात: दी मैच बॉयकॉट की धमकी

C

CG Khabar

15 जन. 2026, 02:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

एम. नजमुल इस्लाम
एम. नजमुल इस्लाम

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश क्रिकेट में टी-20 विश्व कप से पहले तनाव चरम पर पहुँच गया है और बोर्ड तथा खिलाड़ियों के बीच 'गृहयुद्ध' जैसी स्थिति पैदा हो गई है. विवाद के केंद्र में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक एम. नजमुल इस्लाम हैं, जिनके अपमानजनक बयानों ने क्रिकेटर संगठन 'कोआब' (COAB) को आक्रोशित कर दिया है. 


कोआब के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि नजमुल इस्लाम ने गुरुवार दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा नहीं दिया, तो देश के सभी खिलाड़ी हर तरह के क्रिकेट मैच का बहिष्कार करेंगे.

विज्ञापन


विवाद तब शुरू हुआ जब नजमुल इस्लाम ने खिलाड़ियों की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि खिलाड़ी मैदान पर कुछ नहीं कर पाते, फिर भी बोर्ड उन पर करोड़ों रुपये खर्च करता है. 


उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि यदि बोर्ड ही नहीं रहेगा, तो क्रिकेट और क्रिकेटर कहाँ रहेंगे. 


इससे पहले नजमुल ने पूर्व कप्तान तामिम इकबाल को 'भारत का दलाल' तक कह दिया था, जिसका तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन जैसे खिलाड़ियों ने कड़ा विरोध किया था. 


मामले को बिगड़ता देख बीसीबी ने आनन-फानन में एक विज्ञप्ति जारी कर नजमुल के बयानों से पल्ला झाड़ लिया है और इसे बोर्ड की आधिकारिक राय के बजाय उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया है. 


हालांकि, खिलाड़ियों का गुस्सा कम नहीं हुआ है और आज होने वाले बीपीएल मैचों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP