रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

ईरान में गृहयुद्ध जैसे हालात: महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में 7 की जान गई

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 09:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

तेहरान में प्रदर्शन
तेहरान में प्रदर्शन

तेहरान । डेस्क: नए साल की शुरुआत के साथ ही ईरान एक बार फिर भारी अशांति की चपेट में है. देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है, जिसमें सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में एक सुरक्षाकर्मी सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. 


रिपोर्टों के अनुसार, इन झड़पों में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने अशांति फैलाने के आरोप में करीब 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन


विरोध की चिंगारी 27 दिसंबर को तेहरान से तब सुलगी जब स्थानीय दुकानदारों ने बेतहाशा मुद्रास्फीति और बढ़ती कीमतों के विरोध में बाजार बंद कर दिए. 


देखते ही देखते यह आंदोलन लॉर्डेगन, कुहदाश्त और इस्फ़हान जैसे शहरों तक फैल गया, जहाँ प्रदर्शनकारी 'तानाशाही मुर्दाबाद' और निर्वासित शाह के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. 


ईरान की चरमराती अर्थव्यवस्था का आलम यह है कि मुद्रास्फीति 42.5 प्रतिशत तक पहुँच गई है और डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल गिरकर 14 लाख के स्तर पर आ गया है. 


इस बीच, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकिएन ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को वैध बताते हुए बातचीत का संकेत दिया है, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मुद्रा की गिरावट को रोकना वर्तमान में एक बड़ी चुनौती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP