सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

'विश्वगुरु के दावे, लेकिन देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते'- राहुल गांधी

C

CG Khabar

30 मई 2026, 09:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. राहुल गांधी का यह बयान शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के दौरान कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण हुई देरी के बाद सामने आया है.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "NEET, CBSE, SSC और आज CUET. चार परीक्षाएँ. एक करोड़ बच्चे. एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई. दावे 'विश्वगुरु' के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते, मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है. जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं, वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी."


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और पूरा देश देख रहा है कि कैसे एक के बाद एक बड़ी परीक्षाएं विवादों या तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ रही हैं. 


इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े मुद्दों और पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और कहा था कि सरकार को छात्रों के भविष्य से ज्यादा अपनी सत्ता बचाने की फिक्र है.


यह विवाद ऐसे समय में और गहरा गया है जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को देश के विभिन्न केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) और अब CUET-UG परीक्षाओं में आ रही दिक्कतों के कारण छात्रों और विपक्ष के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP