रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 03:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

प्रदर्शन रायपुर
प्रदर्शन रायपुर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई. राहुल गांधी द्वारा नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हाथों में काले झंडे लेकर भाजपा दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. 


इस दौरान दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जिसे संभालने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

विज्ञापन


दरअसल, रायपुर जिला भाजपा ने पहले ही कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया था. इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. 


प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने जल तोपों का प्रयोग किया. क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि विवाद और न बढ़े.


प्रदर्शन के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का घेराव करना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि संवैधानिक पदों और संस्थाओं का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है.


इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में विपक्ष का यह विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक नियमों का उल्लंघन है. 


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार NEET पेपर लीक मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है, जबकि कांग्रेस इस मुद्दे की आड़ में देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

5 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

7 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

9 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

10 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP