शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बजरंगियों व ज्योति शर्मा के खिलाफ नारायणपुर में शिकायत

छत्तीसगढ़ बजरंगियों व ज्योति शर्मा के खिलाफ नारायणपुर में शिकायत

C

CG Khabar

02 अग. 2025, 12:40 PM 4 मिनट में पढ़ें 16

नारायणपुर
नारायणपुर

नारायणपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में बीते 25 जुलाई को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने दो ननों और एक युवक पर कथित धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला दर्ज किया था. इस मामले में बिलासपुर एनआईए कोर्ट ने दोनो नन और युवक को जमानत दे दिया है.


इसके बावजूद यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिन तीन युवतियों को लेकर बजरंग दल ने ननों पर धर्मांतरण व मानव तस्करी का आरोप लगाया था. अब उन्हीं युवतियों ने ज्योति शर्मा और बजरंग दल के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

विज्ञापन


पहले भी इन युवतियों ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि वह अपनी व घरवालों की सहमति से नन के साथ जा रही थीं.


शनिवार की दोपहर तीनों युवती कमलेश्वरी प्रधान, ललिता उसेंडी, सुकमती मंडावी और युवक की बहन सुकमती मरकाम व कमलेश्वरी प्रधान की माँ बुधिया प्रधान नारायणपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्योति शर्मा और बजरंग दल के नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कार्यवाही की मांग की है.


हालांकि शिकायत देने के दौरान एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मौजूद नहीं थे, लेकिन युवतियों से लिखित शिकायत ले ली गई है. युवतियों ने एसपी से ज्योति शर्मा समेत वहां उपस्थित बजरंग दल के सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.


कथित मानव तस्करी और धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार युवक की बहन सुकमती मरकाम का कहना है कि उनके भाई सुखमन मंडावी से बजरंग दल के लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की है, जिससे उनके भाई को सुनाई देना भी बंद हो गया है.


मामले को बिना जाने और बिना सुने ज्योति शर्मा समेत बजरंग दल के लोगों ने उनके भाई से काफी बुरी तरह से मारपीट की.


उन्हें खुशी है कि आखिर सत्य की जीत हुई और दोनो नन समेत उनके भाई को जमानत मिल गयी. लेकिन हम चाहते हैं कि झूठे केस में फंसा कर उनके भाई को जेल भेजने वाली ज्योति शर्मा और बजरंग दल के नेताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. इसके लिए उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है.

बजरंगियों ने की बदसलूकी

वहीं इस मामले में तीनों युवती कमलेश्वरी प्रधान, सुकमती मंडावी और ललिता उसेंडी ने ज्योति शर्मा और बजरंगियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. युवतियों का कहना है कि 25 जुलाई को रेलवे स्टेशन में बजरंग दल के नेताओं और ज्योति शर्मा ने उनसे काफी बदसलूकी की.


ज्योति शर्मा ने तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें जातिगत गलियां भी दी. यही नहीं बजरंगियों व उनके नेताओं ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए बुरे तरीके से आपत्तिजनक बर्ताव भी किया.


उनकी बात सुने बिना मारपीट की गई

युवतियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन से दुर्ग के सखी सेंटर ले जाने के बाद कुछ दिन पहले ही सखी सेंटर की महिला अधिकारी ने उन्हें नारायणपुर उनके घर छोड़ा. युवतियों का कहना है कि उनकी बात बिना सुने ही उनसे मारपीट की गई और दोनों नन के साथ बुरा बर्ताव किया गया.


युवतियों ने कहा कि उनका झूठा बयान दर्ज कराया गया. वे अब चाहती हैं कि उन्हें न्याय मिले. ज्योति शर्मा को और बजरंग दल के नेताओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.


इसलिए उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

रजामंदी से भेजा था बेटी को

इधर स्थानीय मीडिया को दिए गए बयान में कमलेश्वरी प्रधान की मां बुधिया प्रधान ने बताया कि उनके घर की माली हालत खराब है. उनकी बेटी कमलेश्वरी ने उनसे इजाजत लेकर ही दोनों नन के साथ आगरा जाने की बात कही.


बुधिया प्रधान ने कहा कि उनको बेटी की शादी भी करनी है. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. रजामंदी के बाद ही हमने उसे काम करने के लिए दोनों नन के साथ आगरा भेजा.


इसके लिए बैंक अकाउंट भी खुलवाया और मोबाइल भी खरीदा, लेकिन ज्योति शर्मा और बजरंग दल के नेताओं ने उनकी बेटी और उसकी 2 सहेलियों के साथ बदसलूकी की.


ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. हमें उम्मीद है कि पुलिस जरूर इस मामले में दोषियों पर कार्यवाही करेगी.


हालांकि इस मामले में नारायणपुर के पुलिस अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है. नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन गुरिया ने नक्सल ऑपरेशन में होने की बात कही. साथ ही शिकायत पढ़ने के बाद ही इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की बात कही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

6 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

6 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

7 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP