चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का हमला
नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने चीन के रिकॉर्ड Trade Surplus के आंकड़ों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बीजिंग के प्रति सरकार की नीति "सोच-समझकर किया गया आत्मसमर्पण" है.
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया कि चीन ने वर्ष 2025 में 1.2 ट्रिलियन डॉलर का रिकॉर्ड Trade Surplus दर्ज किया है, जिसमें से अकेले भारत की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत है.
उन्होंने हाल ही में भाजपा और आरएसएस नेताओं की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात पर भी सवाल उठाए.
विपक्षी दल लगातार चीन पर भारत की बढ़ती व्यापारिक निर्भरता और सीमा विवाद के बीच बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं.
दूसरी ओर, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह सभी वैश्विक शक्तियों के साथ जुड़ते हुए भारत के आर्थिक और रणनीतिक हितों को मजबूती से सुरक्षित कर रही है.