शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

कांग्रेस जांच समिति पहुंची नेलाझर, फर्जी मुठभेड़ का आरोप

कांग्रेस जांच समिति ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया

C

CG Khabar

19 अग. 2025, 02:57 PM 3 मिनट में पढ़ें 16

फर्जी मुठभेड़
फर्जी मुठभेड़

कोंडागांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोहकामेटा पंचायत के नेलाझार में हुए कथित पुलिस - नक्सली मुठभेड़ की जांच के लिए कांग्रेस की 7 सदस्यीय टीम मंगलवार को नेलाझार पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. लगभग 2 घंटे तक निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस की जांच समिति ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया और पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.


दरअसल कोंडागांव जिले के कोहकामेटा नेलाझार में बीते 14 अगस्त की रात को एक आदिवासी युवक अभय नेताम को पुलिस के जवानों ने गोली मारी थी. घटना को पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ करार दिया, लेकिन कांग्रेस ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया.

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया. समिति के संयोजक पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को बनाया गया. इस टीम में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक संतराम नेताम, पीसीसी महामंत्री रवि घोष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम और कोंडागांव जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम शामिल रहे.


मोहन मरकाम ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद मंगलवार को जांच समिति नेलाझार गांव पहुंची. यहां समिति ने अभय नेताम के परिवार वालों और अभय के साथियों से मुलाकात की.


घायल युवक अभय के साथी जगन ध्रुव, अमन नेताम और अजय नेताम ने बताया कि वे सभी चिड़िया मारने जंगल गए थे, तभी पुलिस ने उन्हें नक्सली कहकर रोक लिया.


अभय नेताम ने पुलिस से कहा कि वह नक्सली नहीं है, बावजूद इसके पुलिस के जवानों ने गोली चला दी. पीड़ित युवकों ने मोहन मरकाम को बताया कि पुलिस ने उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए हैं.


अभय नेताम के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार दबाव बना रही है और बयान बदलने के लिए मजबूर कर रही है. मोहन मरकाम ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि कोण्डागांव नक्सलमुक्त है, वहीं पुलिस मुठभेड़ की कहानी गढ़ रही है. केंद्र और राज्य सरकार बताएं कि सही कौन है?


आदिवासियों को खत्म करने की है साजिश 

बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि यह सरकार की सोची-समझी साजिश है, ताकि आदिवासियों को खत्म किया जा सके. कोंडागांव समेत बस्तर के अलग-अलग जिलो में हुए फर्जी मुठभेड़ों की आवाज विधानसभा में गूंजेगी.


उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं. यह शर्मनाक है. केशकाल के पूर्व विधायक संतराम ने कहा कि 15 साल से इस इलाके में मेरे द्वारा लगातार दौरा किया गया, यहां कभी नक्सल घटना नहीं हुई. यह मुठभेड़ पूरी तरह से फर्जी है.


कांग्रेस जांच टीम की मांगें

कांग्रेस की जांच समिति ने नेलाझार का दौरा कर सरकार के सामने प्रमुख मांग रखी है कि घायल युवक अभय नेताम को बेहतर से बेहतर इलाज मिले. साथ ही उनके परिजन को 1 करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की जाए.


कांग्रेस का कहना है कि यह मामला केवल अभय नेताम का नहीं है, बल्कि पूरे बस्तर के आदिवासियों के अधिकार और न्याय की लड़ाई है. समिति ने अपनी रिपोर्ट PCC को सौंपने और सड़कों से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है.


हालांकि कांग्रेस की जांच समिति के निरीक्षण और आरोप को लेकर अब तक सत्ता पक्ष और कोंडागांव पुलिस के अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

18 मिनट पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

42 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP