बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

C

CG Khabar

25 जुल. 2026, 11:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

रामगोपाल अग्रवाल
रामगोपाल अग्रवाल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को अदालत ने 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद जांच एजेंसी (EOW-ACB) ने उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया था. 


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उनसे मिलने अदालत पहुंचे. मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला और कहा कि राजनीतिक विद्वेष की भावना से विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है.

विज्ञापन


आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि रामगोपाल अग्रवाल ने तत्कालीन सरकार के दौरान पार्टी फंड के नाम पर करीब 800 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन प्रबंधित किया था. 


जांच एजेंसियों के अनुसार, घोटाले की रकम बोरों और कार्टन में भरकर कांग्रेस कार्यालय लाई जाती थी, जिसे बाद में विभिन्न माध्यमों से दिल्ली भेजा जाता था. इस पूरे मामले का खुलासा वर्ष 2022 में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर पड़ी रेड में मिली एक डायरी से हुआ था, जिसमें लेनदेन का ब्योरा दर्ज था. 


एजेंसियों का आरोप है कि इस काली कमाई का इस्तेमाल मुख्य रूप से चुनावी फंडिंग में किया गया.


उल्लेखनीय है कि लगभग 3,400 करोड़ रुपये के शराब घोटाले और कोयला लेवी मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहे थे. 


इस दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों के अलावा आठ विदेशी मुल्कों में छिपे रहे. लंबी फरारी के बाद 8 जुलाई 2026 को उन्होंने EOW दफ्तर में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद से उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. 


जांच एजेंसियों का कहना है कि तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों, आबकारी विभाग के अफसरों और शराब कारोबारियों के एक मजबूत सिंडिकेट ने मिलकर कमीशनखोरी का यह पूरा नेटवर्क खड़ा किया था, जिसमें अग्रवाल की भूमिका अवैध पैसों को ठिकाने लगाने में सबसे अहम थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

4 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP