सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

C

CG Khabar

14 जुल. 2026, 02:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

चरणदास महंत
चरणदास महंत

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस ने 14 जुलाई को साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का बड़ा फैसला किया है.


यह निर्णय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के सरकारी आवास पर आयोजित कांग्रेस विधायक दल की दो घंटे से अधिक समय तक चली मैराथन बैठक में लिया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एक अलग रणनीतिक बैठक की, जिसमें विधानसभा सत्र के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया.

विज्ञापन


बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष को वर्तमान सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. महंत ने आरोप लगाया कि यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और जनता से किए गए बड़े-बड़े वादे महज झूठे साबित हुए हैं. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अविश्वास प्रस्ताव कोई राजनीतिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह राज्य की जनता के टूटे हुए भरोसे और बढ़ते आक्रोश की आवाज है.


कांग्रेस ने मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए जनहित से जुड़े कई बड़े मुद्दों को अंतिम रूप दिया है. विपक्ष सदन में बिजली संकट, आसमान छूती महंगाई, किसानों की बदहाली, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा.


इस बैठक में नकटी गांव का मुद्दा भी प्रमुखता से छाया रहा. कांग्रेस ने इस विषय पर विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव लाने का फैसला किया है ताकि नियमित कार्यवाही को रोककर इस पर तुरंत चर्चा कराई जा सके. महंत ने दोटूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस इस मामले को किसी भी कीमत पर दबने नहीं देगी और जरूरत पड़ी तो सदन के भीतर उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा.


हालांकि विधानसभा का यह मानसून सत्र केवल पांच दिनों का है, लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह सरकार को चैन की सांस नहीं लेने देगी. 


विपक्ष हर दिन नए मुद्दों के साथ सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा. नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि कांग्रेस की यह लड़ाई सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं रहेगी. अगर सरकार ने जनता की आवाज नहीं सुनी, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर अपने आंदोलन को और तेज करेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

16 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP