रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही 4 लाख की गांजा खेप रायगढ़ में जब्त

C

CG Khabar

06 जुल. 2026, 01:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है. जीआरपी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ओडिशा के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है. 


पकड़े गए आरोपी की पहचान झारसुगुड़ा (ओडिशा) के बांधरपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनबहाल निवासी 27 वर्षीय बिनोद बाघ के रूप में हुई है. पुलिस ने जब संदिग्ध अवस्था में घूम रहे इस युवक की तलाशी ली, तो उसके बैग से चार पैकेटों में बंद कुल 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ओडिशा से गांजे की यह खेप लेकर महाराष्ट्र खपाने की फिराक में था. वह रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था और पुलिस को उसके पास से रायगढ़ से अकोला तक का रेल टिकट भी मिला है. 


फिलहाल जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और इस गिरोह के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की तलाश की जा रही है.


गौरतलब है कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन और वहां से गुजरने वाली ट्रेनें पिछले कुछ समय से मादक पदार्थों के तस्करों के निशाने पर हैं, जिसके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. साल के शुरुआती महीने जनवरी से लेकर अब तक जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग चार बड़ी कार्रवाइयों में 33 किलोग्राम से अधिक का गांजा जब्त करने में सफलता हासिल की है. 


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन चार मामलों में से दो में मुख्य आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा गया है, जबकि दो अन्य मामलों में तस्कर तो पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन भारी मात्रा में लावारिस हालत में रखी नशीली खेप को जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

10 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

11 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

11 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP