बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

टाटा मोटर्स को उपभोक्ता आयोग ने दिया कार की कीमत लौटाने का आदेश

C

CG Khabar

23 जुल. 2026, 02:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 24

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने उपभोक्ता अधिकारों के हक में फैसला सुनाते हुए टाटा मोटर्स और उसके अधिकृत डीलर नेशनल गैरेज पर बड़ा जुर्माना लगाया है. आयोग ने वर्ष 2014 में खरीदी गई खराबी से भरी 'टाटा इंडिगो' कार के मामले में माना कि ग्राहक को दोषयुक्त वाहन बेचना सेवा में गंभीर कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार है. 


आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौधरी और सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा की पीठ ने मामले की समीक्षा करते हुए फैसला सुनाया कि कंपनी और डीलर ग्राहक को कार की पूरी कीमत 4,77,865 रुपये 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाएं. यह ब्याज 13 अप्रैल 2015 से भुगतान की तारीख तक देय होगा. 

विज्ञापन


इसके अलावा, आयोग ने जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा तय किए गए 2 लाख रुपये के वित्तीय नुकसान के मुआवजे, 10 हजार रुपये के मानसिक कष्ट के हर्जाने और 5 हजार रुपये के विधिक खर्च के आदेश को भी बरकरार रखा है.


यह पूरा मामला रायपुर निवासी प्रमोद कुमार गौतम से जुड़ा है, जिन्होंने नवंबर 2014 में टाटा इंडिगो कार खरीदी थी. खरीद के कुछ ही दिनों भीतर गाड़ी में फ्यूल गेज की खराबी, चलती कार का एक तरफ खिंचना और ठंडे इंजन में गाड़ी स्टार्ट न होने जैसी कई गंभीर तकनीकी समस्याएं आने लगीं. 


महज तीन महीने और लगभग 5,000 किलोमीटर के सफर में कार को चार बार सर्विस सेंटर ले जाना पड़ा, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला. 


इससे तंग आकर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग का रुख किया था. हालांकि, जिला आयोग ने वाहन वापसी पर 2 लाख रुपये का आंशिक मुआवजा दिया था, जिसे नाकाफी मानते हुए उपभोक्ता ने राज्य आयोग में अपील की. 


राज्य आयोग ने तकनीकी तथ्यों की समीक्षा के बाद स्पष्ट किया कि बार-बार मरम्मत के बावजूद बुनियादी खराबी का ठीक न होना वाहन में 'मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट' को साबित करता है और अब गाड़ी उपयोग के लायक नहीं रही. आयोग ने साफ कहा कि यदि निर्माता और डीलर मिलकर भी वाहन के मौलिक दोष दूर नहीं कर पाते, तो दोनों समान रूप से उत्तरदायी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

6 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP