शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

धर्मांतरित परिवारों के साथ मारपीट, कई घायल

C

CG Khabar

11 अग. 2025, 03:30 PM 3 मिनट में पढ़ें 13

चर्च के बाहर मारपीट
चर्च के बाहर मारपीट

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव में चर्च की प्रार्थना में शामिल होन के बाद धर्मांतरित लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं. जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मामले की शिकायत लेकर धर्मांतरित लोगों का एक समूह कांकेर जिला मुख्यालय भी पहुंचा.


जानकारी के अनुसार, लगभग आठ परिवारों के कुल 36 सदस्य रविवार सुबह चर्च में प्रार्थना करने के बाद घर लौटे थे. वे रोज़मर्रा के कामों में जुटे ही थे कि अचानक कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और घूंसे-लातों से हमला कर दिया. पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने धार्मिक आधार पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी.

विज्ञापन


पीड़िता शांति बाई दर्रो के बेटे हितेश कुमार, ने बताया कि उनकी मां को बेरहमी से पीटा गया. एक अन्य महिला, बिसन्तिन दर्रो, गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं, जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फटने की आशंका है. सभी घायलों का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में चल रहा है.


हमले के बाद पीड़ित परिवार सबसे पहले ताडोकी थाना पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि वहां एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई. मजबूर होकर वे अगले दिन कांकेर जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कल्याण एलिसेला से मिले. उन्होंने न्याय और सुरक्षा की मांग की, साथ ही आशंका जताई कि अगर आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो उनकी जान को खतरा बना रहेगा.


राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा कांकेर इकाई प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि सभी पीड़ित चर्च जाने वाले हैं. जो सुबह 8 बजे चर्च गए थे. चर्च से वापस लौट दैनिक दिनचर्या के काम में लगे थे. उसी दौरान गांव के कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.


बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा इसाई धर्म को मानने वाले 8 परिवार के 36 लोगों के साथ मारपीट की गई है. सभी पीड़ित तत्काल ताडोकी थाना पहुँचे पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया.


पीड़ित दहशत में रात बिताने के बाद अगली सुबह सोमवार 11 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और कार्यवाही करने की मांग की. 


इस मामले में पुलिस अधीक्षक कल्याण एलिसेला ने बताया कि रविवार की सुबह चर्च के मुद्दे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है. अभी कुछ ग्रामीणों के आने की बात सामने आई है. दोनों पक्षों के विवाद की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

14 मिनट पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

38 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

57 मिनट पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP