सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

निपाह वायरस पर कोविड की दवा VV116 असरदार

C

CG Khabar

27 जन. 2026, 06:48 PM 4 मिनट में पढ़ें 12

निपाह वाइरस
निपाह वाइरस

बीजिंग । डेस्क: चीनी वैज्ञानिकों के संयुक्त शोध में यह पाया गया है कि कोविड-19 के इलाज के लिए स्वीकृत ओरल एंटीवायरल दवा VV116 निपाह वायरस के खिलाफ प्रभावी साबित हो सकती है. यह जानकारी चीनी विज्ञान अकादमी (CAS) के अंतर्गत आने वाले वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने जारी एक बयान में दी है.


निपाह वायरस पहली बार 1998 में मलेशिया में सामने आया था. इसके बाद से यह वायरस 40 से 70 प्रतिशत तक की ऊंची मृत्यु दर के कारण वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है. 

विज्ञापन


हाल ही में भारत के पश्चिम बंगाल में निपाह के नए मामलों और मौतों की खबरों के बाद करीब 100 लोगों को निगरानी और क्वारंटीन में रखा गया था. फिलहाल न तो निपाह के लिए कोई स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध है और न ही कोई विशिष्ट इलाज, इसी कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे उच्च प्राथमिकता वाला उभरता खतरा घोषित कर रखा है.


वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरिया मेडिका और विगोनवीटा लाइफ साइंस कंपनी की संयुक्त शोध टीम ने इस संबंध में एक अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल Emerging Microbes & Infections में प्रकाशित किया है. अध्ययन में बताया गया है कि VV116 और उसके सक्रिय घटकों ने प्रयोगशाला परीक्षणों में निपाह वायरस के दोनों प्रमुख स्ट्रेन- लेशिया स्ट्रेन और बांग्लादेश स्ट्रेन की वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोका.


शोध के दौरान गोल्डन हैम्स्टर पर किए गए घातक संक्रमण मॉडल में यह भी पाया गया कि शरीर के वजन के अनुसार दी गई VV116 की ओरल खुराक से जानवरों की जीवित रहने की दर 66.7 प्रतिशत तक बढ़ गई. इसके साथ ही फेफड़ों, प्लीहा और मस्तिष्क जैसे प्रमुख अंगों में वायरल लोड में उल्लेखनीय कमी देखी गई.


वैज्ञानिकों का मानना है कि यह दवा न केवल निपाह वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में उपयोगी हो सकती है, बल्कि डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रयोगशाला कर्मचारियों जैसे उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए निवारक उपाय के रूप में भी संभावनाएं रखती है. 


VV116 पहले से ही चीन और उज्बेकिस्तान में कोविड-19 के इलाज के लिए स्वीकृत है, जिससे आपात स्थितियों में इसके उपयोग की संभावना होती है.


हालांकि विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला और पशु परीक्षणों में मिले सकारात्मक नतीजों के बावजूद, दवा के व्यापक इस्तेमाल से पहले मानवों पर कठोर और विस्तृत क्लिनिकल ट्रायल आवश्यक होंगे. 


दवा निर्माता कंपनी विगोनवीटा लाइफ साइंस ने कहा है कि वह निपाह वायरस के प्रकोप की स्थिति पर करीबी नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर इलाज तथा पोस्ट-एक्सपोजर प्रिवेंशन के लिए क्लिनिकल ट्रायल शुरू करेगी.


इस बीच फुडान यूनिवर्सिटी से जुड़े हुाशान अस्पताल के संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि भारत में निपाह वायरस फिलहाल सक्रिय चरण में है. हालांकि चीन में अब तक निपाह संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है. विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता, स्वच्छता और वैज्ञानिक निगरानी उपायों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है.


गौरतलब है कि VV116 एक ओरल एंटीवायरल दवा है, जिसे कोविड-19 के इलाज के लिए विकसित किया गया है. यह न्यूक्लियोसाइड एनालॉग श्रेणी की दवा है, जो वायरस की RNA कॉपी बनने की प्रक्रिया को बाधित करती है, जिससे शरीर में वायरस का फैलाव रुकता है. 


इस दवा को चीन के वैज्ञानिक संस्थानों और विगोनवीटा लाइफ साइंस कंपनी ने विकसित किया है तथा इसे चीन और उज़्बेकिस्तान में हल्के से मध्यम लक्षण वाले कोविड मरीजों के इलाज के लिए मंज़ूरी मिल चुकी है. टैबलेट के रूप में उपलब्ध होने के कारण यह रेमडेसिविर जैसी इंजेक्शन आधारित दवाओं का एक व्यावहारिक विकल्प मानी जाती है, खासकर संक्रमण के शुरुआती चरण में. 


हाल के प्रीक्लिनिकल अध्ययनों में VV116 ने निपाह वायरस के खिलाफ भी प्रयोगशाला और पशु परीक्षणों में प्रभाव दिखाया है, लेकिन कोविड के अलावा किसी अन्य बीमारी के लिए इसके उपयोग से पहले व्यापक और कठोर क्लिनिकल ट्रायल आवश्यक हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

2 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

3 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

3 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

3 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

3 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP