शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

शाह का वादा-बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय, एक भैंस

बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय, एक भैंस

C

CG Khabar

19 मई 2026, 01:32 PM 3 मिनट में पढ़ें 20

बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय, एक भैंस
बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय, एक भैंस

जगदलपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी. यह वादा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया है.


छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की गई. जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि सरकार ने 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य हासिल कर लिया है.

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा- "वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा' एक ऐसी परिकल्पना है, जिसका उद्देश्य पूरे बस्तर क्षेत्र को विकास और सेवा से जोड़ना है. इसने बड़े भूभाग वाले बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा यहाँ लगभग 200 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए थे जिनमें से लगभग 70 कैंप… यानी करीब एक-तिहाई कैंप को 'वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा' में परिवर्तित किया जाएगा."


गृहमंत्री ने कहा कि "यहाँ पर पैक्स भी बनेगा और यहाँ पर गाँव की डेयरी भी बनेगी. इस डेयरी में हर ट्राइबल महिला अपने पशुओं का दूध वहाँ पहुँचा पाएगी. इसी सेवा डेयरी का उपयोग कर हम बस्तर में हर आदिवासी नागरिक को एक गाय और एक भैंस देने वाले हैं, जिनके माध्यम से वह कोऑपरेटिव तरीके से अपने दूध की मार्केटिंग पूरे भारत में कर पाएंगे."


उन्होंने कहा- "देश में कई ऐसे क्षेत्र थे जो नक्सल प्रभावित इलाकों से भी अधिक पिछड़े थे, लेकिन वहाँ नक्सलवाद नहीं था. इसलिए वे क्षेत्र धीरे-धीरे विकास की राह पर आगे बढ़ते गए. वहीं हमारा बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र हिंसा और भय के कारण विकास से वंचित रह गए. आज, 19 मई 2026 की स्थिति यह है कि जिन क्षेत्रों को कभी नक्सलवाद ने जकड़ रखा था, वहीं से अब संपूर्ण विकास की नई परिकल्पना का शुभारंभ किया जा रहा है."


अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए.


बैठक में विकास योजनाओं के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध, उत्पीड़न और दुष्कर्म जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और सख्त फैसलों पर जोर दिया गया.


वहीं, बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस्तर के मुद्दों पर अमित शाह से चर्चा की मांग की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद दीपक बैज ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को सिर्फ खानापूर्ति करार दिया.


बैज ने आरोप लगाया कि बस्तर के जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हित में सौंपने की तैयारी की जा रही है. उनका कहना था कि सरकार बस्तर के विकास के नाम पर यहां के खनिज संसाधनों को बेचने की योजना बना रही है और इसी वजह से भाजपा नेतृत्व विपक्ष से चर्चा करने से बच रहा है.


बैठक को लेकर दीपक बैज ने यह भी तंज कसा कि जब केंद्र और राज्यों के सचिवालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, तो इस बैठक को वर्चुअल माध्यम से भी आयोजित किया जा सकता था. उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल बचाने और वर्क फ्रॉम होम की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके मंत्री और मुख्यमंत्री इन बातों का पालन नहीं कर रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

7 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP