सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति

C

CG Khabar

09 सित. 2025, 02:36 PM 1 मिनट में पढ़ें 13

सीपी राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन

नई दिल्ली | डेस्क: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों में उनके हक़ में कुल 452 वोट पड़े.


उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि मतगणना शाम छह बजे शुरू हुई.

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुल 767 सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट दिया. इनमें से 752 वैलिड थे और बाकी 15 अमान्य करार दिए गए.


उनके सामने विपक्षी पार्टियों के साझा उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी चुनौती पेश कर रहे थे.


हालांकि, संख्या बल एनडीए के हक़ में रहने की वजह से सीपी राधाकृष्णन का जीतना पहले से तय माना जा रहा था. लेकिन ऐसी भी अटकलें थी कि क्रॉस वोटिंग हो सकती है.


बी सुदर्शन रेड्डी को 300 फ़र्स्ट प्रेफ़रेंस वोट मिले और सीपी राधाकृष्णन को 452.


पीसी मोदी ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के नियमों के मुताबिक, सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुना गया है.


पीसी मोदी ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 98.2 फ़ीसदी वोटिंग हुई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

2 घंटे पहले

शेख हसीना को नया पारसपोर्ट देने से बांग्लादेश का इंकार
देश-विदेश

बांग्लादेश का शेख हसीना को पासपोर्ट देने से इनकार, भारत से मांगी प्रत्यर्पण

3 घंटे पहले

आग- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

मध्य प्रदेश: सीवनी और कटनी में भयावह आग लगने से 2 महीने के मासूम सहित 12 लोगों की मौत

4 घंटे पहले

कोल्हापुर में किसानों की रैली
देश-विदेश

गोकुल डेयरी में बहुमत का गणित बदलने वाले अध्यादेश पर कोल्हापुर में फूटा आक्रोश

9 घंटे पहले

चित्रकूट में सड़क हादसा
देश-विदेश

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 की मौत और 12 घायल

9 घंटे पहले

एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग
देश-विदेश

जासूसी और अनैतिक संबंधों के दावों पर जेंसन हुआंग की जांच

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP