गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ ने वन डे ट्रॉफी में पॉन्डिचेरी को 4 विकेट से हराया

C

CG Khabar

19 अग. 2025, 07:38 PM 1 मिनट में पढ़ें 18

क्रिकेट
क्रिकेट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ ने सोमवार को पॉन्डिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर आयोजित सीनियर मेंस इंटर-स्टेट वन डे ट्रॉफी के फाइनल में पॉन्डिचेरी को चार विकेट से हरा दिया.


टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पॉन्डिचेरी की टीम 49.1 ओवर में 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 

विज्ञापन


पॉन्डिचेरी के लिए राघवन ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि वेदांत भारद्वाज ने 42 और अंकित शर्मा ने 31 रन का योगदान दिया. 


छत्तीसगढ़ के लिए आरफात खान और वासुदेव बारेठ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए.


छत्तीसगढ़ ने 228 रनों के लक्ष्य को 42.3 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. 


मोहम्मद इरफान ने नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. 


मोहित राउत ने 52 रन और हर्ष यादव ने नाबाद 38 रन बनाए. पॉन्डिचेरी की ओर से सत्विक देसवाल ने तीन विकेट लिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP