शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सुकमा में CRPF जवान ने लाइट मशीन गन से आत्महत्या की

C

CG Khabar

23 अग. 2025, 04:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

सीआरपीएफ आत्महत्या
सीआरपीएफ आत्महत्या

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने अपनी सर्विस हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक जवान शशि भूषण कुमार (31), बिहार के गया जिले का निवासी था. पुलिस के अनुसार, यह घटना सीआरपीएफ की 2nd बटालियन के मिनपा कैंप में शाम के समय हुई, जब जवान सेंट्री ड्यूटी पर तैनात था.


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शशि भूषण कुमार ने लाइट मशीन गन (एलएमजी) से खुद को गोली मार ली. जवान हाल ही में छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर शामिल हुआ था. इस घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उनके गृहनगर भेजा जाएगा.

विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में, राज्य सरकार ने बताया कि 2019 से 15 जून 2025 तक साढ़े छह वर्षों में 177 सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न कारणों, जैसे पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं, शराब की लत और बीमारियों के चलते आत्महत्या की. 


इनमें से 26 जवान सीआरपीएफ के थे, जो दक्षिण छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात हैं. 


पिछले एक महीने में इस घटना सहित पांच सुरक्षाकर्मी, जिनमें दो सीआरपीएफ के थे, ने राज्य में आत्महत्या की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

27 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

7 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

7 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

7 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

7 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP