रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

इंदौर नगर निगम के पानी में खतरनाक बैक्टीरिया पाये गये

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 06:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

इंदौर दूषित जल
इंदौर दूषित जल

इंदौर । डेस्क: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां अब तक आधिकारिक तौर पर चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि स्थानीय निवासियों का दावा है कि मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच चुकी है. 


स्वास्थ्य विभाग की जांच में क्षेत्र से लिए गए 26 जल नमूनों में खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं, जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. 

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में लगभग 2,800 लोग बीमार पड़े हैं और 272 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जिनमें से 32 मरीज आईसीयू में हैं.


प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि मुख्य पेयजल पाइपलाइन एक सार्वजनिक शौचालय के नीचे से गुजर रही थी, जहां लीकेज के कारण सीवर का पानी पीने के पानी में मिल गया. 


हालांकि, संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने बताया कि अब पूरी पाइपलाइन को साफ कर दिया गया है, लीकेज ठीक कर लिए गए हैं और नई आपूर्ति लाइन का काम भी जल्द शुरू होगा. 


इस बीच, क्षेत्रीय विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक पत्रकार के सवालों पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने के कारण विवादों में घिर गए हैं, जिस पर उन्होंने बाद में खेद व्यक्त किया. 


कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है, वहीं प्रशासन ने पूरे शहर में रैंडम वाटर सैंपलिंग के निर्देश जारी किए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जेन्सेन हुआंग
देश-विदेश

NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी के लिए उठी 1.34 लाख लोगों की आवाज, एलन मस्क का समर्थन

32 मिनट पहले

अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (AOC)
देश-विदेश

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरेंगी एओसी? न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स की दावेदारी

51 मिनट पहले

शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

10 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

10 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

10 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP