दंतेवाड़ा: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम मांझीपारा (मसेनार) में जादू-टोने के संदेह ने एक बुजुर्ग की जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी की शाम करीब 5 बजे मुरहा अतरा नामक व्यक्ति का अपने ही पड़ोसी भीमा अतरा (66 वर्ष) के साथ विवाद हो गया. आरोपी को शक था कि बुजुर्ग उसके खिलाफ जादू-टोना कर रहा है.
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी भीमा अतरा ने तैश में आकर पास ही पड़ी लकड़ी की बल्ली से बुजुर्ग मुरहा अतरा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. चोट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है. प्रशासन एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता की अपील कर रहा है.