शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

सैकड़ों चमगादड़ों की मौत: भीषण गर्मी या खतरनाक इंफेक्शन?

C

CG Khabar

30 मई 2026, 05:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

चमगादड़
चमगादड़

बालोद । संवाददाता: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत आने वाले दल्लीराजहरा स्थित माइंस वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MVTI) परिसर में पिछले एक हफ्ते से सैकड़ों चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. दशकों से इस संस्थान के पीछे स्थित पेड़ों के झुरमुट को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाने वाले ये चमगादड़ लगातार आसमान से गिरकर दम तोड़ रहे हैं. 


मृत चमगादड़ों को परिसर के भीतर ही रसायनों का छिड़काव कर जलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद पूरे इलाके में भारी दुर्गंध फैली हुई है.

विज्ञापन


हालांकि, चमगादड़ों की मौत के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और यह जांच का विषय है. शुरुआती तौर पर इसे भीषण गर्मी का असर माना जा रहा था, लेकिन विशेषज्ञों को अंदेशा है कि यह समस्या कहीं अधिक गंभीर हो सकती है. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) अभिषेक अग्रवाल ने टीम के साथ मौके का बारीकी से निरीक्षण किया है और स्थानीय लोगों को इस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है. डीएफओ ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पास के कांकेर और कोरबा जिलों से भी सामने आई हैं. 


मृत चमगादड़ों में जो लक्षण देखे गए हैं, वे किसी गंभीर संक्रमण की ओर इशारा करते हैं. उन्होंने तर्क दिया कि चूंकि गर्मी पूरे क्षेत्र में एक समान है, लेकिन चमगादड़ों की मौत केवल इसी खास स्थान पर हो रही है, जो संक्रमण के संदेह को और मजबूत करता है.


वन विभाग ने मृत चमगादड़ों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भोपाल स्थित संस्थान में भेज दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. 


चमगादड़ों में संक्रमण की आशंका ने अब इंसानों में भी इसके फैलने का खतरा बढ़ा दिया है, जिसके चलते प्रशासन बेहद सतर्क है. 


इतिहास में पहली बार हुई इस तरह की घटना के बाद भिलाई स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर ने भी मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और एहतियाती कदम उठाने में जुटा हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

7 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

7 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP