शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

केरल के मुख्यमंत्री चयन पर मंगलवार को हो सकता है फैसला

C

CG Khabar

12 मई 2026, 05:30 AM 3 मिनट में पढ़ें 14

केसी वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम । डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बन पाई है, जिसके चलते कांग्रेस हाई कमांड ने अब राज्य के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों वी एम सुधीरन, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, के मुरलीधरन, के सुधाकरण और एम एम हसन को तत्काल दिल्ली बुलाया है. 


इनके साथ ही कार्यकारी अध्यक्षों पी सी विष्णुनाथ, शफी परम्बिल और ए पी अनिल कुमार को भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए मंगलवार को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री पद की इस दौड़ में तीन प्रमुख चेहरे रमेश चेन्नीथला, वी डी सतीशन और एआईसीसी संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल आमने-सामने हैं. 

विज्ञापन


पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक द्वारा विधायकों की राय लेने के बाद भी गतिरोध बना हुआ है. सतीशन खेमे को उम्मीद है कि पूर्व अध्यक्षों की राय उनके पक्ष में जा सकती है, क्योंकि मुरलीधरन और सुधीरन जैसे नेता जनभावनाओं और सहयोगी दल मुस्लिम लीग (IUML) के रुख को तवज्जो देने की बात कह रहे हैं. 


सतीशन समर्थकों का तर्क है कि वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने से केरल और लोकसभा दोनों सीटों पर उपचुनाव का खतरा पैदा होगा, जो मौजूदा राजनीतिक हालात में जोखिम भरा हो सकता है. दूसरी ओर, वेणुगोपाल के समर्थकों का दावा है कि उन्हें सबसे अधिक विधायकों और सांसदों का समर्थन हासिल है और वह एक कुशल रणनीतिकार के रूप में पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं. 


वहीं, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला का खेमा उनकी वर्षों की वफादारी, संगठनात्मक अनुभव और गांधी परिवार के प्रति अटूट निष्ठा का हवाला देते हुए इसे उनके साथ 'न्याय' करने का अंतिम अवसर बता रहा है.


 इस बीच, विपक्षी भाजपा ने मुख्यमंत्री के चयन में हो रही देरी पर कड़ा प्रहार किया है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि 66 विधायकों का समर्थन होने के बाद भी कांग्रेस आलाकमान निर्णय लेने में असमर्थ है, क्योंकि वह जमात-ए-इस्लामी और मुस्लिम लीग जैसी ताकतों के दबाव में है. 


उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी मुख्यमंत्री बने, वह शपथ से पहले पाणाक्काड थंगल के चरणों में हाजिरी लगाएगा. राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और सबकी नजरें मंगलवार को दिल्ली में होने वाली इस महापंचायत पर टिकी हैं, जहां से केरल के नए 'कप्तान' के नाम पर मुहर लगने की संभावना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

7 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

9 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

9 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

एक दिन पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP