शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक दशक: हिंसा घटी, शांति और विकास की लहर

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2025, 01:35 PM 3 मिनट में पढ़ें 27

naxal violance
naxal violance

नई दिल्ली । पीआईबी: नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता मिली है और 10 साल में नक्सली प्रभाव वाले जिले 126 से घटकर 18 हुए हैं. भारत सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक (2014-2024) में भारत ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. सुरक्षा बलों के लगातार और समन्वित प्रयासों, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की तेज़ रफ़्तार के कारण नक्सली हिंसा अपने न्यूनतम स्तर पर आ गई है.


आँकड़ों के अनुसार, 2004-2014 की तुलना में 2014-2024 के दौरान नक्सली हिंसा की घटनाओं में 53 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है. यह घटनाएँ 16,463 से घटकर मात्र 7,744 रह गईं. यह न केवल नक्सलवाद की कमर टूटने का संकेत है, बल्कि नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और शासन व्यवस्था बहाल होने का एक शानदार प्रमाण भी है.

विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा बलों को भी बड़ी कामयाबी मिली है, जबकि उनका नुकसान कम हुआ है. मुठभेड़ में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या में 73% की कमी आई है (1,851 से घटकर 509). वहीं, नक्सली हिंसा में मारे गए आम नागरिकों की मौतों में भी 70% की कमी आई है (4,766 से घटकर 1,495).


सरकार ने पिछले दस सालों में नक्सलवाद के नियंत्रण के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया है. नक्सली इलाकों में हर सुविधा से लैस 576 पुलिस स्टेशन और पिछले छह सालों में 336 नए सिक्योरिटी कैंप बनाए गए हैं. इसका परिणाम यह रहा कि 2014 में जो ज़िले नक्सल प्रभावित थे उनकी संख्या 126 थी, जो 2024 में घटकर सिर्फ 18 रह गई है. सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के लिए 68 नाइट-लैंडिंग हेलीपैड भी बनाए गए हैं.

नक्सलियों के पैसे का नेटवर्क ध्वस्त


नक्सलवाद को जिंदा रखने वाले वित्तीय नेटवर्क को खत्म करना सरकार की बड़ी रणनीति रही है. राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के विशेष विंगों ने नक्सलियों की ₹52 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की है. राज्यों ने भी ₹40 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. इस आर्थिक प्रहार से 'शहरी नक्सलियों' को भी बड़ा झटका लगा है, जिससे उनके सूचना युद्ध (Information Warfare) की क्षमता कमजोर हुई है.विकास ने खोली नई राहें


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास ने लोगों को नक्सलवाद से दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.


सड़क संपर्क: 2014-2025 के बीच 12,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण पूरा हुआ है.


मोबाइल कनेक्टिविटी: इन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए हज़ारों नए 4G टावर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोग मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं.


वित्तीय समावेशन: 1007 नई बैंक शाखाएँ, 937 एटीएम और 5,899 डाकघरों की स्थापना की गई है, जिससे हर 5 किमी पर लोगों को वित्तीय सेवाएँ मिल रही हैं.


शिक्षा और कौशल: 46 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और 49 कौशल विकास केंद्र (SDC) संचालित किए गए हैं, जो युवाओं को रोज़गार के नए अवसर दे रहे हैं.

आत्मसमर्पण और पुनर्वास को प्रोत्साहन


सुरक्षा बलों के आक्रामक ऑपरेशनों जैसे 'ट्रेस, टारगेट, न्यूट्रलाइज', 'ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट', और 'ऑक्टोपस' के कारण नक्सल कैडरों पर जबरदस्त दबाव बना है.


अकेले 2025 में सुरक्षा बलों ने 270 नक्सल उग्रवादियों को मार गिराया और करीब 1,225 नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया.


बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के युवाओं को शामिल करके बस्तरिया बटालियन का गठन भी स्थानीय भागीदारी और विश्वास-निर्माण का प्रतीक है.


पुनर्वासित कैडरों को ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता और 36 महीने तक व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए मासिक वजीफा मिलता है, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन दोबारा शुरू कर सकें.


सरकार अब मार्च 2026 तक भारत को नक्सल-मुक्त बनाने के अपने लक्ष्य पर तेज़ी से काम कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 घंटे पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

2 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP