फिर छत्तीसगढ़ पहुंचा केरल सांसदों का प्रतिनिधि मंडल
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर एक बार फिर केरल से सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रायपुर पहुंचा.
सांसदों का प्रतिनिधि मंडल आज दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात करेगा. इसके बाद राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे.
केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन आज सुबह रायपुर पहुंचे. सांसद रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए रवाना हुए.
इस दौरान संसद हिबी ईडन ने कहा कि बेबुनियाद और झूठे आरोपों के आधार पर ननों को गिरफ्तार किया गया है. यह ननों के साथ अन्याय है. उनका साथ देने हम सभी यहां आएं हैं.
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले से पूरे देश में हिन्दूवादी संगठन का स्टैंड सामने आया है. तीन हफ़्ते पहले ओडिशा में प्रीस्ट से मारपीट किया गया था. उत्तर भारत में जहां-जहां मिशनरी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है. वहां धार्मिक प्रचार नहीं होता.
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे कि एनआईए की कोर्ट में सुनवाई होगी. फिर पांच दिन क्यों जेल में रखा.
उन्होंने कह कि केरल में 25 लाख लोग बाहर से आ कर काम करते हैं. यहां के लोग भी बाहर जाकर काम कर सकते हैं. ये संवैधानिक अधिकार है और उन्हें अपना धर्म बदलने का भी अधिकार है.
सांसद ने कहा कि संविधान हर नागरिक को देश में कहीं भी काम करने और धर्म चुनने की आजादी देता है.
इससे पहले भी 29 जुलाई को इंडिया गठबंधन और भाजपा का प्रतिनिधि मंडल रायपुर पहुंचा था. इंडिया गठबंधन के 5 सदस्यों के डेलीगेट ने दोनों ननों से मुलाकात की थी.
इसके अलावा केरल भाजपा के महासचिव अनूप एंटनी जोसेफ ने सीएम विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी. केरल भाजपा के डेलीगेट ने भी ननों से मुलाकात की थी.