रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली प्रदूषण: 75% परिवारों में गले में खराश और सांस की तकलीफ

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2025, 01:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

दिल्ली प्रदूषण
दिल्ली प्रदूषण

नई दिल्ली । डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंधों के बावजूद दिवाली पर पटाखे फोड़ने का सिलसिला चला, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी इंडेक्स या AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्लीवासी पहले ही इसके प्रभावों को महसूस करना शुरू कर चुके हैं.


'लोकल-सर्किल्स' नामक एक संस्था के ऑनलाइन सर्वेक्षण से पता चला है कि दिवाली के बाद से दिल्ली में घरों में सांस की तकलीफ, सिरदर्द जैसे विभिन्न लक्षण दिखाई देने लगे हैं. मिली जानकारी के अुसार दिल्ली में हर चार में से तीन परिवारों में एक या एक से अधिक सदस्यों में गले में खराश, खांसी और आंखों में जलन जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं. इसके साथ ही अनियमित नींद या सिरदर्द की समस्या भी है.

विज्ञापन


यह सर्वेक्षण दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के 44,000 से अधिक निवासियों पर किया गया. इसमें पाया गया कि 42 प्रतिशत परिवारों में एक या एक से अधिक सदस्य गले में खराश या खांसी से पीड़ित हैं. 25 प्रतिशत परिवारों में सदस्यों को आंखों में जलन, अनियमित नींद या सिरदर्द हो रहा है. 17 प्रतिशत परिवारों में सांस की तकलीफ और अस्थमा जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं.


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली के बाद हवा में प्रदूषक PM 2.5 का औसत स्तर 488 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर को छू गया है, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है. साथ ही, यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित खतरनाक सीमा से भी कम से कम 100 गुना अधिक है! दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में PM 2.5 का स्तर 156.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था. लेकिन अत्यधिक पटाखे फोड़ने के कारण पिछले कुछ दिनों में हवा में प्रदूषक का स्तर तीन गुना बढ़ गया है.


गौरतलब है कि लंबे समय से यह आरोप लगता रहा है कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण राजधानी में प्रदूषण बढ़ता है. इस साल बाढ़ और फसल कटाई में देरी के कारण यह घटना पिछले साल की तुलना में 77.5 प्रतिशत कम हुई है, लेकिन प्रदूषण की स्थिति में खास बदलाव नहीं आया है. शनिवार सुबह भी दिल्ली में हवा की औसत गुणवत्ता या AQI 261 थी, जो 'खराब' श्रेणी में आती है. आनंद विहार में सबसे अधिक AQI (415) दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

9 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

9 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

9 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

10 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

10 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP