बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी वाला ईमेल

C

CG Khabar

18 अग. 2025, 05:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

श्रीराम वर्ल्ड स्कूल
श्रीराम वर्ल्ड स्कूल

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित तीन स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके कारण छात्रों में दहशत फैल गई और अधिकारियों को स्कूल खाली करने पड़े.


दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका सेक्टर 10 में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्री राम वर्ल्ड स्कूल को एक ईमेल आईडी के माध्यम से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ.

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कई टीमें, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे. 


साइबर टीमें धमकी भेजने वाले की आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी हैं.


एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "स्कूलों में तलाशी अभियान चल रहा है."


रिचमंड ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल मौपाली मित्रा ने बताया कि स्कूल को सुबह 10:52 बजे धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके कुछ ही मिनट बाद 10:58 बजे उन्होंने पुलिस आयुक्त को सूचित किया. 


बम निरोधक दस्ते और अन्य टीमों ने स्कूल के हर कोने की जांच की और इसे पूरी तरह सुरक्षित पाया.


मित्रा ने कहा, "हम हर तरह के संदेश पर नजर रख रहे हैं. बम निरोधक दस्ते और साइबर विभाग की मदद से स्कूल के हर कोने की जांच की गई और यह पूरी तरह सुरक्षित है. हम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं. कुछ असामाजिक तत्व ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, और हमें इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए. स्कूल सामान्य रूप से चल रहा है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

महाभियोग प्रस्ताव पर पीट हेगसेथ- ईरान युद्ध और सैन्य कार्रवाइयां को पूरी तरह से वैध

14 मिनट पहले

Belonging- सोनिया गांधी की किताब
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग' पर बरपा सियासी घमासान

एक घंटा पहले

मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री
देश-विदेश

आर्थिक प्रहार से पंगु हुआ ईरान, बड़े सैन्य हमले की ज़रूरत नहीं: मार्को रुबियो

एक घंटा पहले

गुरपतवंत सिंह पन्नू - वांछित खालिस्तानी अलगाववादी
देश-विदेश

US कोर्ट ने पन्नू को डोभाल-गोयल तक न्यायिक नोटिस भेजने की दी हरी झंडी, भारत ने बताया फर्जी याचिका

3 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्रा बांग्लादेश
देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंसा: शेख हसीना की वापसी की खबर के बाद उपद्रव, कई वाहन फूंकने से एक की मौत

4 घंटे पहले

गिरफ्तार
देश-विदेश

DRI ने पकड़ा 6.642 किग्रा एम्फेटामाइन, जमानत पर छूटा तस्कर फिर गिरफ्तार

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP