सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली में वोटर लिस्ट का SIR शुरू, अधिसूचना जारी

C

CG Khabar

18 सित. 2025, 12:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

एसआईआर
एसआईआर

नई दिल्ली । डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में अब वोटर लिस्ट का विशेष गहन संशोधन शुरू करने जा रहा है निर्वाचन आयोग. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बुधवार को सरकारी दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि 2002 की वोटर लिस्ट में जिन मतदाताओं या उनके अभिभावकों के नाम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वोटर लिस्ट की जांच का कार्य 26 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा. 

विज्ञापन


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, उन्हें वैध दस्तावेज तैयार रखने होंगे ताकि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो. 


दिल्ली के सीईओ की वेबसाइट पर 2002 की वोटर लिस्ट पहले ही अपलोड की जा चुकी है.


सीईओ की अधिसूचना में कहा गया है कि संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरे देश में वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. 


दिल्ली में भी इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सीईओ कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग ने 'बूथ लेवल ऑफिसर' की नियुक्ति और नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है. इन अधिकारियों को प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है.


उल्लेखनीय है कि बिहार देश का पहला राज्य था, जहां आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कोल्हापुर में किसानों की रैली
देश-विदेश

गोकुल डेयरी में बहुमत का गणित बदलने वाले अध्यादेश पर कोल्हापुर में फूटा आक्रोश

18 मिनट पहले

चित्रकूट में सड़क हादसा
देश-विदेश

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 की मौत और 12 घायल

39 मिनट पहले

एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग
देश-विदेश

जासूसी और अनैतिक संबंधों के दावों पर जेंसन हुआंग की जांच

एक घंटा पहले

बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना
देश-विदेश

शेख हसीना ने वतन वापसी के लिए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की

एक घंटा पहले

नाबालिग बलात्कार-हत्या का आरोपी दिलीप राय पुलिस मुठभेड़ में ढेर
देश-विदेश

रायगंज का दरिंदा ढेर: 4 महीने में भाजपा सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल में चौथा एनकाउंटर

2 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

'अमेरिकी मतदाताओं में इज़रायल के प्रति भारी नापसंदगी बनी हार की वजह': डोनाल्ड ट्रंप

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP