सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

अब अल्पसंख्यकों पर निर्भरता खत्म- प. बंगाल भाजपा अध्यक्ष

C

CG Khabar

30 मई 2026, 09:41 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

समिक भट्टाचार्य
समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने साफ किया है कि पार्टी अब अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है, इसलिए उसे किसी बैसाखी या विपक्षी खेमे के नेताओं की जरूरत नहीं है. 


पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद और विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन पार्टी फिलहाल किसी भी राजनीतिक आयात के पक्ष में नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के चुनावों से पहले बड़े पैमाने पर हुए दलबदल से भाजपा ने कड़ा सबक सीखा है और उन गलतियों को दोबारा नहीं दोहराया जाएगा. 

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी नाम पर विचार किया भी गया, तो वह सामूहिक निर्णय होगा और भ्रष्टाचार, भर्ती घोटालों या सिंडिकेट राज से जुड़े किसी भी दागी नेता को किसी भी कीमत पर शामिल नहीं किया जाएगा.


राज्य के बदले हुए राजनीतिक समीकरणों पर बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय को अपनी मानसिकता बदलने की सलाह दी. भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में अल्पसंख्यक मतों पर निर्भर रहे बिना भी दो-तिहाई बहुमत की सरकार बनाई जा सकती है. 


उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को 'अल्पसंख्यक मानसिकता' से बाहर निकलकर खुद को पहले देश और राज्य का नागरिक समझना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक कट्टरता के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह देश और खुद मुस्लिम समाज दोनों के लिए खतरनाक है. 


उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई सरकार की विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां बिना किसी भेदभाव के सभी समुदायों के लिए समान रूप से लागू होंगी.


समिक भट्टाचार्य ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी शासन व्यवस्था में कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं करेगी और केवल एक सजग प्रहरी (वाचडॉग) के रूप में काम करेगी. उन्होंने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों की सरकार है, न कि केवल भाजपा की. 


वर्तमान में संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन 'चार घंटे वाले कार्यकर्ताओं' की पहचान करना है, जिन्होंने चुनाव नतीजों के दिन जीत देखकर दोपहर बाद भाजपा का झंडा थाम लिया था. 


राजनीतिक हिंसा पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि साल 2016 से अब तक भाजपा के 329 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है, इसके बावजूद पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संयमित रखा और टीएमसी के पूर्व मंत्रियों को जनता के आक्रोश से बचाया है, क्योंकि भाजपा प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं रखती.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

10 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

13 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

13 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

13 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

18 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP