शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

खेती की जमीन छीन कर नहीं होगा विकास- ममता बनर्जी

C

CG Khabar

28 जन. 2026, 05:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दस दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगूर में जनसभा कर केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला बोला. जहां प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सिंगूर का विशेष उल्लेख नहीं किया था, वहीं ममता बनर्जी का पूरा संबोधन सिंगूर आंदोलन, विकास योजनाओं और रोजगार पर केंद्रित रहा. उन्होंने साफ कहा कि राज्य में उद्योग जरूर आएंगे, लेकिन कृषि भूमि पर कब्जा कर नहीं “कृषि भी चलेगा, उद्योग भी चलेगा.”


सभा में मुख्यमंत्री ने सिंगूर को अपने राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए 2006-08 के आंदोलन की याद दिलाई और कहा कि सिंगूर की जनता ही उनकी चेतना है. 

विज्ञापन


उन्होंने राज्यभर में 33,551 करोड़ रुपये की 1,694 सेवाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का दावा किया. इसके साथ ही 5,696 करोड़ रुपये की 1,077 परियोजनाओं की शुरुआत और 616 नई परियोजनाओं के शिलान्यास की घोषणा की, जिनका क्रियान्वयन 2026 से 2031 के बीच होगा.


ममता बनर्जी ने किसानों के लिए 80 करोड़ रुपये की आपदा राहत, 50 नए ‘सुफल बांग्ला’ वाहन, कृषि एवं आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी. 


उन्होंने बताया कि सिंगूर में 8 एकड़ में बने एग्रो इंडस्ट्रियल पार्क में अधिकांश प्लॉट आवंटित हो चुके हैं और 77 एकड़ में निजी औद्योगिक पार्क के तहत अमेज़न व फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस से हजारों रोजगार सृजित होंगे.


केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल को दिल्ली से एक पैसा नहीं मिलता, फिर भी राज्य अपनी योजनाएं अपने संसाधनों से चला रहा है. उन्होंने दावा किया कि 100 दिन का काम बंगाल में जारी रहेगा और राज्य की जनता के हित में सरकार पीछे नहीं हटेगी.


सभा के अंत में ममता बनर्जी ने लोकतंत्र, भाषा और अधिकारों पर बोलते हुए कहा कि वे वादे करके भूलने वालों में से नहीं हैं, “मैं बात करती हूं तो उसे सौ फीसदी निभाती हूं.”

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

ट्रंप का दावा- कुशम द्वीप पर 15 मिनट में तबाह किया ईरानी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम

5 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

6 महीने में 7वीं बार जानलेवा हमले की कोशिश: अभिषेक बनर्जी

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

डेमोक्रेट्स की जीत से वॉल स्ट्रीट में हड़कंप, क्या खतरे में है AI का भविष्य?

6 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी का PM मोदी से सवाल: पेट्रोल में कितना एथनॉल, गाड़ियां क्यों हो रहीं खराब?

6 घंटे पहले

हॉर्मुज जलडमरूमध्य
देश-विदेश

ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की छूट दी

18 घंटे पहले

कांगो- आतंकियों द्वारा जलाये घर
देश-विदेश

कांगो में ADF आतंकी हमला: 33 लोगों की हत्या, अस्पताल में आगजनी के बाद भागे इबोला मरीज

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP