सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

धरमजयगढ़: हाथियों का भारी उत्पात, 8 ग्रामीणों के घर तोड़े

C

CG Khabar

09 जुल. 2026, 02:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

टूटे घर
टूटे घर

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक चरम पर है. भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर रिहाइशी इलाकों का रुख कर रहे हाथियों के एक दल ने धरमजयगढ़ वन मंडल में भारी तबाही मचाई है. 


पिछले 48 घंटों के भीतर हाथियों ने ग्रामीण इलाकों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दल ने अलग-अलग गांवों में धावा बोलकर करीब 8 ग्रामीणों के मकानों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. 

विज्ञापन


इसके अलावा, हाथियों ने तीन किसानों के खेतों में लगी खड़ी धान की फसल और उनके थरहा (नर्सरी) को भी पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया.


वन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस समय पूरे रायगढ़ जिले में अलग-अलग झुंडों में कुल 135 हाथी विचरण कर रहे हैं. इनमें से हाथियों का सबसे बड़ा जमावड़ा अकेले धरमजयगढ़ वन मंडल में है, जहां 114 हाथी सक्रिय हैं. 


वहीं, रायगढ़ वन मंडल में वर्तमान में 21 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है. हालिया घटना धरमजयगढ़ के कापू रेंज (लिप्ती बीट) की है, जहां सोमवार और मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने ग्राम चितामाड़ा, पखनाकोट और कमरई को अपना निशाना बनाया.


हाथियों के इस हमले में ग्रामीण बैसाखु लकड़ा, संजय लकड़ा, दीपक केरकेट्टा, परमेश्वर मिंज, सिरिल मिंज, भूखन मिंज और परसराम मिंज समेत अन्य ग्रामीणों के आशियाने पूरी तरह उजाड़ दिए गए. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत हरकत में आई और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. 


अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित ग्रामीणों को राहत देने के लिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा वितरण की कागजी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

14 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

14 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

19 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

19 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP