सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान

C

CG Khabar

25 जुल. 2026, 11:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान

रायपुर । संवाददाता: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है. नीट पेपर लीक विवाद के बीच आए इस इस्तीफे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है. 


एक तरफ जहां कांग्रेस इसे छात्रों के लगातार जारी विरोध प्रदर्शन की ऐतिहासिक जीत बता रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी इसे नैतिक जिम्मेदारी और बड़े मन से लिया गया निर्णय करार दे रही है.

विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व ने इस घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार और व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का कहना है कि देशव्यापी छात्र आंदोलन और भारी दबाव के कारण ही प्रधानमंत्री को यह कदम उठाना पड़ा. 


कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जवाबदेही से सरकार बच नहीं सकती थी. 


उन्होंने मांग की है कि भविष्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से आयोजित की जाएं तथा इस पूरे मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.


दूसरी ओर, भआजपा नेताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री का बचाव करते हुए उनके फैसले को जिम्मेदारी से भरा बताया है. 


केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 


इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि किसी निचले कर्मचारी या तंत्र की विफलता का खामियाजा मंत्री को नहीं भुगतना चाहिए. उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किए गए सुधारात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनसे अपना निर्णय वापस लेने का आग्रह भी किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP