रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

ईद पर खुले में न दें कुर्बानी, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर न करे- वक्फ बोर्ड

C

CG Khabar

25 मई 2026, 01:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

सलीम राज
सलीम राज

रायपुर । संवाददाता: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने प्रदेश के मुस्लिम समुदाय से एक विशेष अपील जारी की है. सोमवार को जारी एक बयान में उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए लोगों से खुले या सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि (कुर्बानी) न करने का आग्रह किया है. 


इसके साथ ही उन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की भी सलाह दी है, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों.

विज्ञापन


सलीम राज ने बताया कि राज्य भर की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज़ गुरुवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच अदा की जाएगी, जिसके बाद कुर्बानी का सिलसिला 30 मई सूर्यास्त तक जारी रहेगा. 


वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है. उन्होंने अपील की कि खून को नालियों में न बहने दिया जाए, बल्कि अवशेषों और कचरे को गड्ढों में दबाकर वैज्ञानिक तरीके से उसका निपटान किया जाए.


इसके अलावा, उन्होंने नमाज़ियों से सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने की गुजारिश की है और भीड़ अधिक होने की स्थिति में पिछले वर्षों की तरह अलग-अलग शिफ्टों में नमाज़ का आयोजन करने का सुझाव दिया है. 


सलीम राज ने कहा कि इस्लाम, कुरान और हदीस सभी धर्मों के प्रति सम्मान, भाईचारे और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की शिक्षा देते हैं. समाज में रहते हुए हमें संविधान और दूसरों की आस्था का सम्मान करना चाहिए. गौरतलब है कि बकरीद के दौरान देश भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

7 मिनट पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

24 मिनट पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

5 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

7 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

10 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP