मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

नशे में धुत व्यक्ति ने कहा-आज ट्रेन भाई चलाएगा

नशे में धुत व्यक्ति ने कहा, 'आज मैं चलाऊंगा ट्रेन'

C

CG Khabar

14 अग. 2025, 01:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

ट्रेन
ट्रेन

ग्वालियर । डेस्क: ट्रेन के निर्धारित समय में देर हो चुकी थी, लेकिन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन खड़ी रही. यात्रियों की बेचैनी बढ़ती जा रही थी, जब उन्हें पता चला कि इंजन के केबिन में एक अजीब नाटक शुरू हो चुका है. 


एक अज्ञात व्यक्ति लोको पायलट की सीट पर बैठा था और उसकी जिद्द थी कि वह ट्रेन चलाएगा. उसे समझाने की कोशिशें नाकाम रहीं, जिससे ग्वालियर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को ग्वालियर से मुरैना के सुमावली-सबलगढ़ जाने वाली ट्रेन के साथ हुई. ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ने के लिए तैयार थी, तभी लोको पायलट की अनुपस्थिति में एक व्यक्ति इंजन के केबिन में घुस गया. वह चालक की सीट पर बैठकर ट्रेन के विभिन्न स्विच दबाने लगा. 


जब लोको पायलट वहां पहुंचा, तो वह यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गया. उसने व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ कह दिया, "आज ट्रेन मैं चलाऊंगा." उसे समझाने की कोशिश बेकार गई.


इस घटना की खबर फैलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. कई यात्री डर के मारे ट्रेन से उतर गए. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 


लोको पायलट ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित किया. लंबे नाटक के बाद, पुलिस ने उस व्यक्ति को जबरन ट्रेन से उतारा. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, और यह जांच की जा रही है कि वह नशे में था या मानसिक रूप से अस्वस्थ है.


इस घटना के कारण ट्रेन लगभग 30 मिनट की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP