सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: स्कूल के 8 बच्चों को चॉकलेट कहकर खिलाईं नशे की गोलियां, 1 ICU में भर्ती

C

CG Khabar

19 जुल. 2026, 09:43 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

अस्पताल
अस्पताल

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र ने अपने ही सहपाठियों को चॉकलेट के नाम पर नशे की गोलियां बांट दीं. इन संदिग्ध गोलियों को खाने के बाद स्कूल के 8 छात्र गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिनमें से 1 बच्चे की हालत नाजुक है और वह आईसीयू (ICU) में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.


मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं के एक छात्र ने अपने साथियों को गुमराह करते हुए ये प्रतिबंधित गोलियां खाने के लिए दी थीं. इसे सामान्य चॉकलेट समझकर बच्चों ने खा लिया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों को अचानक तेज चक्कर आने लगे, वे बेहोश होने लगे और उनके शरीर में अकड़न शुरू हो गई. स्कूल में अचानक बच्चों की इस हालत को देखकर हड़कंप मच गया.

विज्ञापन


आनंद-फानन में सभी पीड़ित छात्रों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 4 बच्चों को छुट्टी दे दी है, जबकि 4 बच्चों का अभी भी इलाज चल रहा है. इनमें से एक छात्र की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में आईसीयू में रखा गया है.


अभिभावकों में भारी आक्रोश, पुलिस में शिकायत की तैयारी


इस घटना के बाद से पीड़ित बच्चों के माता-पिता गहरे सदमे और गुस्से में हैं. परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की भनक तब लगी जब बच्चे लड़खड़ाते हुए और बीमार हालत में घर पहुंचे. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी नाराजगी जताई है और इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.


स्कूल प्रबंधन और आरोपी छात्र का क्या है कहना?


स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्कूल के ही एक छात्र ने ये प्रतिबंधित नशीली गोलियां बांटी थीं. प्राचार्य के मुताबिक, आरोपी छात्र का दावा है कि उसे खुद नहीं पता था कि ये गोलियां नशीली या इतनी खतरनाक हैं. 


वहीं, बीमार हुए बच्चों ने भी अस्पताल में बताया कि उन्हें गोलियों के नशीले होने की कोई जानकारी नहीं थी. स्कूल प्रशासन ने इस गंभीर मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है.


राजनीतिक गलियारों में हलचल, सरकार से सख्त एक्शन की मांग


इस घटना के बाद राज्य की सियासत भी गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले पर गहरी चिंता जताते हुए इसे बेहद डरावना बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में ड्रग्स और नशीली दवाओं का चलन तेजी से बढ़ रहा है और अब स्कूली बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं. 


उन्होंने गृह विभाग और मुख्यमंत्री से इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने और नशीली दवाओं के नेटवर्क के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. AI Generated Symbolic Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

8 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

14 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

16 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP