रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: पतोरा स्कूल की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य निलंबित

C

CG Khabar

24 जुल. 2026, 03:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

निलंबित
निलंबित

दुर्ग । संवाददाता: दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की हेडमास्टर ममता शांडिल्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. विद्यार्थियों से मारपीट, अभद्र व्यवहार और निजी काम कराने की शिकायतों की विभागीय जांच में पुष्टि होने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है. 


शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग तय किया गया है.

विज्ञापन


दरअसल, 18 जुलाई को एक छात्र की कांटेदार डंडे से पिटाई का मामला सामने आया था, जिससे बच्चे के हाथ में चोट आई थी. 


इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण, पालक और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर बच्चों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. पूर्व में मार्च के महीने में भी इस संबंध में शिकायतें दी गई थीं. हालिया घटना के बाद डीईओ अरविंद मिश्रा ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया.


जांच टीम ने पतोरा स्कूल पहुंचकर बच्चों, शिक्षकों, ग्रामीणों और संबंधित प्रधान पाठिका के बयान कलमबद्ध किए. दर्ज बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने, विद्यार्थियों से चाय बनवाने, अनुपस्थित रहने और अभद्र टिप्पणी करने जैसे 12 बिंदुओं पर आधारित आरोप सही पाए गए. 


एक छात्र ने यह भी बताया कि उसे अक्सर शारीरिक बनावट को लेकर ताने दिए जाते थे और स्कूल छोड़ने की धमकी दी जाती थी.


जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि प्रधान पाठिका के इस स्वैच्छाचारी और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से स्कूल की छात्राओं में डर तथा असुरक्षा का माहौल पनप रहा था, जिससे पढ़ाई का वातावरण बुरी तरह प्रभावित हुआ. 


विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का गंभीर उल्लंघन माना है. निलंबन आदेश जारी करने के साथ ही बीईओ दुर्ग को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत चार्जशीट तैयार कर पेश करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई पूरी की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

एक घंटा पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

2 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP